Posts

PM-WANI a free wifi service program over INDIA gets approval केंद्रीय मंत्री मंत्रिमंडल ने देशभर में फ्री वाई फाई सुविधा के प्रस्ताव को मंजूरी दी

Image
 बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा पीएम वाणी(Wi-Fi Access Network Interface) योजना को मंजूरी दी गई|प्रधानमंत्री ने इस योजना को ऐतिहासिक बताया और ट्वीट कर कहा कि "इससे प्रौद्योगिकी की दुनिया मैं क्रांति आ जाएगी और पूरे देश में वाईफाई की उपलब्धता बढ़ेगी उन्होंने कहा कि इससे कारोबार में सुगमता भी बढ़ेगी और लोगों का जीवन भी सरल होगा" |  प्रधानमंत्री ने इस योजना की मंजूरी पर ट्वीट किया कि योजना से हमारे छोटे दुकानदारों को वाईफाई सुविधा मिलेगी इससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और युवाओं को शुभम निर्बाध य इंटरनेट सेवा मिल सकेगी और इससे हमारा डिजिटल भारत का अभियान मजबूत होगा मंत्रिमंडल ने टेलीकॉम विभाग को पूरे देश में पब्लिक डाटा ऑफिस वीडियो के जरिए सार्वजनिक रूप से वाईफाई सेवा प्रदान करने का नेटवर्क तैयार करने पर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, इससे देशभर में वाईफाई सेवाओं को बड़ा नेटवर्क तैयार होगा जो लोगों को रोजगार देकर उनके आमदनी बढ़ाने में मदद करेगा|  इस योजना के अंतर्गत कोई भी छोटी दुकान फोटोकॉपी की दुकान पान की दुकान इत्यादि वीडियो पब्लिक डाटा ऑफिस बनाए जा सकते हैं, इसके लिए दुकानदा...

Free Job Alert Hindi-राजस्थान वनपाल व वनरक्षक भर्ती 2020 Rajasthan Forester and Forest Guard vacancy 2020

Image
कुल पदों की संख्या - 1128 आवेदन के लिए योग्यता 1.वनपाल - 12वी पास किसी भी विषय में  आयु 18 से 40 वर्ष व आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट। 2.वनरक्षक-  10वी पास किसी भी बोर्ड से  आयु 18 से 24 वर्ष व आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट। आवेदन की फीस: GEN  ₹460 OBC  ₹360 SC / ST   ₹260  सभी वर्ग के लोग जिन लोगों की सालाना आय 2.5 लाख से कम है उनके लिए फीस केवल ₹260 हैं| आवदेन प्रारम्भ  08/12/2020 अंतिम दिनांक   07/01/2021 आवेदन ऑनलाइन करने के लिए स्वयं की SSO ID होना चाहिए ,नहीं होने पर ई-मित्र से पहले अपनी SSO ID बनवाए। जिसकी ई-मित्र पर ₹30 फीस निर्धारित है| आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज 10वी, 12वी की मार्कशीट। SSO ID आधार कार्ड एक फोटो जिस पर 3 माह के  अंदर की दिनांक लिखी हो । अभी आवेदन करें अधिक जानकारी के लिए यह पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें

2020 राजस्थान पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव परिणाम Rajasthan Panchayat & Jila Parishad Election 2020

Image
  राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों की चुनावों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं सत्ताधारी दल के कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा। कांग्रेस की जीत की दावेदारी पेश करने वाले कई मंत्री भी पंचायत की परीक्षा में फेल हो गए। भाजपा ने 1836 सीटे जीती पंचायती राज चुनाव में वहीं कांग्रेस ने 1718 सीटों पर जीत हासिल की | बीजेपी को मिली बढ़त पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत काे वजह बताई् ,ज्ञात हो की राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिये 11 दिसंबर को चुनाव होंगे।       पंचायत चुनाव का परिणाम  21 जिलों में मतदान हुए थे। 21 जिलों के 4051 पंचायत समिति सदस्यों के घोषित हुए हैं अब तक, परिणाम में कांग्रेस ने 1852 सीटों पर जीत हासिल की, ...

अपना-अपना दृष्टिकोण-Motivational story in hindi

Image
एक बार की बात है , एक   नवविवाहित जोड़ा किसी किराए के घर में रहने पहुंचा। अगली सुबह , जब वे नाश्ता कर रहे थे , तभी पत्नी ने खिड़की से देखा कि सामने वाली छत पर कुछ कपड़े फैले हैं , – “ लगता है इन लोगों को कपड़े साफ़ करना भी नहीं आता …ज़रा देखो तो कितने मैले लग रहे हैं ? “  पति ने उसकी बात सुनी पर अधिक ध्यान नहीं दिया   एक -दो दिन बाद फिर उसी जगह कुछ कपड़े फैले थे। पत्नी ने उन्हें देखते ही अपनी बात दोहरा दी ….” कब सीखेंगे ये लोग की कपड़े कैसे साफ़ करते हैं …!!”  पति सुनता रहा पर इस बार भी उसने कुछ नहीं कहा पर अब तो ये आये दिन की बात हो गयी। जब भी पत्नी कपडे फैले देखती भला -बुरा कहना शुरू हो जाती। लगभग एक महीने बाद वे यूँ हीं बैठ कर नाश्ता कर रहे थे। पत्नी ने हमेशा की तरह नजरें उठायीं और सामने वाली छत की तरफ देखा , ” अरे वाह , लगता है इन्हें अकल आ ही गयी …आज तो कपडे बिल्कुल साफ़ दिख रहे हैं , ज़रूर किसी ने टोका होगा !” पति बोल , ” नहीं उन्हें किसी ने नहीं टोका।” ” तुम्हे कैसे पता ?” , पत्नी ने आश्चर्य से पूछा। ” आज मैं सुबह जल्दी उठ गया था और मैंने इस खिड़की प...

और ऊंचा हुआ माउंट एवरेस्ट!

Image
  विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट जो कि नेपाल में स्थित हैं,की ऊंचाई को चीन और नेपाल द्वारा संयुक्त रुप से फिर से नापा गया और इसकी ऊंचाई पहले से कुछ अधिक पाई गई| मंगलवार को चीन और नेपाल द्वारा संयुक्त रूप से घोषणा की गई कि माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई 8848.86 मीटर है, जो कि सन 1954 में भारत द्वारा मापी गई ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर अधिक है| 2015 में नेपाल में आए भूकंप के बाद लगाई जा रही अटकलों के बाद नेपाल सरकार ने माउंट एवरेस्ट की सटीक ऊंचाई को फिर से नापने का निर्णय लिया था, क्योंकि कहा जा रहा था कि भूकंप के कारण चोटी की ऊंचाई में कुछ बदलाव की गुंजाइश थी| नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप जावली ने काठमांडू ने कहा कि माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई फिर से मापी गई है और इसकी ऊंचाई 8848.86 मीटर प्राप्त की गई हैं| इससे पहले भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा 1954 में एवरेस्ट की ऊंचाई 8848 मीटर मापी गई थी जो कि नई ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर कम थी |खबरों के अनुसार चीन के सर्वेक्षक कौन है 1975 में एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.13 मीटर और 2005 में 8844.43 मीटर बताई थी|

2021 की दूसरी छमाही में जिओ ला सकता है 5G सेवाएं-मुकेश अंबानी

Image
  भारत में इंटरनेट क्रांति के जनक तथा भारत की सबसे बड़ी इंटरनेट प्रदाता कंपनी रिलायंस जिओ के चेयरमैन तथा अरबपति मुकेश अंबानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2020 को संबोधित करते हुए कहा कि तेज गति की इंटरनेट सर्विस यानी 5जी इंटरनेट सर्विस को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए नीतिगत कदमों की आवश्यकता है,नीतिगत कदमों से ही हम 5जी सेवा को उचित दाम पर उपलब्ध करा पाएंगे| अंबानी ने कहा कि अगले साल की दूसरी छमाही में 5जी सेवाएं संभव हो सकती हैं| अंबानी ने भारत को हार्डवेयर विनिर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की भी वकालत की है अंबानी ने कहा कि डिजिटल क्रांति के दौर में इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में भारत केवल आयात पर निर्भर नहीं रह सकता| उन्होंने कहा कि जिओ का 5G पूरी तरह से देश में विकसित हार्डवेयर नेटवर्किंग और प्रौद्योगिकी उपकरणों पर टिका होगा जिओ का 5G प्रधानमंत्री के विचार "आत्मनिर्भर भारत" के बिल्कुल अनुरूप होगा| अंबानी का कहना है कि आज भी देश में 30 करोड़ अप उपभोक्ता ऐसे हैं जो 2G सेवाओं के जरिए अपना काम चला रहे हैं और उन्हें इस स्मार्टफोन में लाने के लिए नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है, स्...

कुछ भी असंभव नहीं-मोटिवेशनल स्टोरी इन हिंदी

Image
एक समय की बात है किसी राज्य में एक राजा का शासन था। उस राजा के दो बेटे थे – अवधेश और विक्रम। एक बार दोनों राजकुमार जंगल में शिकार करने गए। रास्ते में एक विशाल नदी थी। दोनों राजकुमारों का मन हुआ कि क्यों ना नदी में नहाया जाये।यही सोचकर दोनों राजकुमार नदी में नहाने चल दिए। लेकिन नदी उनकी अपेक्षा से कहीं ज्यादा गहरी थी। विक्रम तैरते तैरते थोड़ा दूर निकल गया, अभी थोड़ा तैरना शुरू ही किया था कि एक तेज लहर आई और विक्रम को दूर तक अपने साथ ले गयी।विक्रम डर से अपनी सुध बुध खो बैठा गहरे पानी में उससे तैरा नहीं जा रहा था अब वो डूबने लगा था। अपने भाई को बुरी तरह फँसा देख के अवधेश जल्दी से नदी से बाहर निकला और एक लड़की का बड़ा लट्ठा लिया और अपने भाई विक्रम की ओर उछाला।लेकिन दुर्भागयवश विक्रम इतना दूर था कि लकड़ी का लट्ठा उसके हाथ में नहीं आ पा रहा था।इतने में सैनिक वहां पहुँचे और राजकुमार को देखकर सब यही बोलने लगे – अब ये नहीं बच पाएंगे , यहाँ से निकलना नामुनकिन है। यहाँ तक कि अवधेश को भी ये अहसास हो चुका था कि अब विक्रम नहीं बच सकता, तेज बहाव में बचना नामुनकिन है, यही सोचकर सबने हथियार डाल दिए और कोई ब...

सच्ची प्रार्थना-मोटिवेशनल स्टोरी

Image
एक छोटा बच्चा था, बहुत ही नेक और बुद्धिमान था| एक दिन वो मंदिर में गया। मंदिर के अन्दर सभी भक्त, भगवान के मंत्र बोल रहे थे। कुछ भक्त स्तुतिगान भी कर रहे थे। कुछ भक्त संस्कृत के काफी कठिन श्लोक भी बोल रहे थे। बच्चे ने कुछ देर यह सब देखा और उसके चहेरे पर उदासी छा गयी। क्योंकि उसे यह सब प्रार्थना और मंत्र बोलना आता नहीं था। कुछ देर वहाँ खड़ा रहा उसने अपनी आँखे बन्द की, अपने दोनों हाथ जोड़े और बार-बार "क-ख-ग-घ" बोलने लगा। मंदिर के पुजारी ने यह देखा उसने लड़के से पूछा कि "बेटे तुम यह क्या कर रहे हो, बच्चे ने कहा भगवान की पूजा"। पुजारी ने कहा की "बेटे भगवान से इस तरह से प्रार्थना नहीं की जा सकती, तुम तो क-ख-ग-घ बोल रहे हो।”  पंडित पुजारी की कोई गलती भी नहीं क्योंकि उनकी तो पूजा भी रटी रटाई होती है। भाव का तो मिश्रण होता ही नहीं लेकिन बच्चा मासूम है, उसके पास शब्द तो थे नहीं सो भाव से क ख ग घ ही बोलने लगा। लड़के ने उत्तर दिया की "मुझे प्रार्थना, मंत्र, भजन नहीं आते, मुझे सिर्फ क-ख-ग-घ ही आती है। मुझे मेरे पिताजी ने घर में पढ़ाते वक्त यह बताया था कि सारे शब्द इसी क...

सशस्त्र सेना झंडा दिवस-विशेष

Image
  7 दिसंबर सेना और देश के लोगों के लिए काफी खास है, क्योंकि इस दिन भारतीय सेना अपना बहादुर सैनिकों के कल्याण के लिए भारत की जनता से धन संग्रह करती है | इस दिन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस कहा जाता है, भारतीय सेना की तरफ से, संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों से लेकर आम जनता तक को भारतीय सेना का प्रतीक चिन्ह झंडा लगाकर उनसे यह अपेक्षा  की जाती है, कि वह सेना के जवानों के  कल्याण के लिए आर्थिक सहयोग करेंगे |  इस झंडे में शामिल लाल रंग, गहरे नीले रंग, हल्के नीले रंग की पट्टियाँ तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करती है | 1949 में पहली बार सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया, तब से लेकर आज तक यह सतत रूप से मनाया जाता है यह दिन देश के लोगों को यह अहसास कराता है कि देशवासी अपने देश के वीर सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं, और हर मुश्किल में उनके साथ है|   इस दिन के तीन महत्वपूर्ण उद्देश्य है  पहला उद्देश्य सेना के प्रति आभार व्यक्त करना,  दूसरा उद्देश्य युद्ध के दौरान हुई क्षति को कम करना तथा,  तीसरा उद्देश्य सेवानिवृत्त जवानों के परिवार कल्याण का कार्य करना|...

बैंक में निकली भर्तियां

Image
केनरा बैंक मैं 220 पदों पर रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित 15  दिसंबर 2020 तक कर सकते हैं आवेदन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक केनरा बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 220 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है, बैंक इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में स्केल फर्स्ट और स्केल सेकंड स्पेशलिस्ट ऑफिसर और अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए स्केल सेकेंड और स्केल थर्ड स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर रिक्तियों की पूर्ति करेगा |  आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2020 है आवेदन के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें   Official Portal Apply Now आयु सीमा     आयु सीमा सभी पदों के लिए अलग-अलग निर्धारित की गई है, कम से कम 18 वर्ष, अधिकतम आयु सीमा 38 वर्ष है जो इस आयु वर्ग के अभ्यर्थी हैं वह आवेदन कर सकते हैं|जाता शैक्षणिक योग्यता   इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है अतः पात्रता संबंधी जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त करें| ग्रेड पे जेएमजीएस-I - Rs. 23700 – 980/7 – 30560 – 1145/2 – 32850 – 1310/7 – 42020 एमएमजीएस-II - Rs. 31705 – 11...

कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा तरल पदार्थ

Image
  आपने कभी ना कभी बिच्छू को तो जरूर देखा होगा, या देखा नहीं होगा तो बिच्छू के डंक के बारे में सुना जरूर होगा ! बिच्छू का जहर लगभग 3 करोड़ 90 लाख डॉलर प्रति गैलन या  लगभग 2877544800 ₹  प्रति गैलन ( एक गैलन लगभग 3.785 लीटर के बराबर होता है) की कीमत का है , यह दुनिया का सबसे महंगा तरल पदार्थ हैं|  बिच्छू अपने जहर का इस्तेमाल शिकारियों से बचने तथा अपने शिकार को अपंग करने व मारने में उपयोग करते हैं, लेकिन बिच्छू  की केवल 25 प्रजातियां हैं जिनमें जहर पाया जाता है| आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि बिच्छू के जहर में भारी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो कि मनुष्य को होने वाले किसी भी तरह के दर्द से निजात दिलाने में सक्षम होता है| कई शोधों से पता चला है कि बिच्छू का जहर हड्डी के नुकसान को रोक सकता है जिससे यह पुराने संधिवात रोगों में जैसे ओस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थितियों में इलाज के लिए एक बहुत ही  उपयोगी पदार्थ बन जाता है| बिच्छू का ज़हर मल्टीपल स्केलेरोसिस (एमएस), सूजन, आंत्र रोग और रुमेटीइड गठिया से पीड़ित लोगों के इलाज मे काम आता है|

बाड़मेर के रामसर में मिला 31 सालों से दफन रेलवे स्टेशन

Image
  राजस्थान  के रामसर में 31 सालों से  दफ़न रेलवे स्टेशन आंधियों के कारण फिर से दिखने लगा है, बाड़मेर-मुनाबाव रेलवे मार्ग पर बसे खड़ीन नामक गांव में यह स्टेशन आजादी से पहले बनाया गया था | समय के साथ यह स्टेशन पूरी तरह रेत में समा गया था, रेतीली आंधियों ने इसे पूरी तरह अपनी आगोश में ले लिया था फिर धीरे-धीरे आंधियों ने रेत को फिर से उड़ाना शुरू किया और स्टेशन की छत फिर से नजर आने लगी| 15 फीट ऊंचाई वाला रेलवे स्टेशन का भवन 1976 में रेत में दबना शुरू हुआ था और 1990 आते-आते पूरी तरह यह रेत में समा गया, इसके साथ साथ चार आवास भी रेत में समा गए | आजादी से पहले यहां जोधपुर से कराची और  सादीपल्ली पाकिस्तान तक ट्रेन चला करती थी, आजादी के बाद या बंटवारे के बाद यह रेल मार्ग बंद कर दिया गया|

लायक नालायक का फर्क -- प्रेरक कहानी

Image
  देर रात अचानक ही पिता जी की तबियत बिगड़ गयी। आहट पाते ही उनका नालायक बेटा उनके सामने था।माँ ड्राईवर बुलाने की बात कह रही थी, पर उसने सोचा अब इतनी रात को इतना जल्दी ड्राईवर कहाँ आ पायेगा ? यह कहते हुये उसने सहज जिद और अपने मजबूत कंधो के सहारे बाऊजी को कार में बिठाया और तेज़ी से हॉस्पिटल की ओर भागा।बाउजी दर्द से कराहने के साथ ही उसे डांट भी रहे थे  "धीरे चला नालायक, एक काम जो इससे ठीक से हो जाए।" नालायक बेटा बोला  "आप ज्यादा बातें ना करें बाउजी, बस तेज़ साँसें लेते रहिये, हम हॉस्पिटल पहुँचने वाले हैं।"  अस्पताल पहुँचकर उन्हे डाक्टरों की निगरानी में सौंप,वो बाहर चहलकदमी करने लगाबचपन से आज तक अपने लिये वो नालायक ही सुनते आया था।उसने भी कहीं न कहीं अपने मन में यह स्वीकार कर लिया था की उसका नाम ही शायद नालायक ही हैं ।तभी तो स्कूल के समय से ही घर के लगभग सब लोग कहते थे की नालायक फिर से फेल हो गया। नालायक को अपने यहाँ कोई चपरासी भी ना रखे।कोई बेवकूफ ही इस नालायक को अपनी बेटी देगा। शादी होने के बाद भी वक्त बेवक्त सब कहते रहते हैं की इस बेचारी के भाग्य फूटें थे जो इस नालायक...

नए संसद भवन का मोदी करेंगे शिलान्यास, जाने नए संसद भवन कि कुछ दिलचस्प बातें

Image
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात कर उन्हें नए संसद भवन के शिलान्यास समारोह में न्योता दिया, इसके बाद उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि "संसद की इमारत नेट पत्थर की नहीं बल्कि 130 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं का भवन होगा इसके निर्माण में आने वाले 100 साल की जरूरतों पर ध्यान दिया जा रहा है" गौरतलब है कि 10 दिसंबर दोपहर 1:00 बजे प्रधानमंत्री द्वारा नए संसद भवन का शिलान्यास किया जाएगा इसके साथ ही नए संसद भवन का निर्माण  कार्य भी शुरू हो जाएगा |देश के आजादी के 75 साल यानी सन् 2022 में संसद के दोनों सदनों की बैठकें नये तथा अत्याधुनिक संसद भवन में होंगी और पुराने संसद भवन को देश की धरोहर में शामिल कर लिया जाएगा | नए संसद भवन के बारे में कुछ तथ्य 971 करोड की लागत का अनुमान है,  64500 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैला होगा यह भवन,  2020 अक्टूबर तक पूरा बनकर तैयार हो जाएगा नया संसद भवन,  नवंबर-दिसंबर  2022 से दोनों सदनों की बैठकें इसी भवन में होगी,  40 वर्ग मीटर का होगा है सांसद का दफ्तर,  लोकसभा में 888 लोगों के बैठने की जगह होगी,...

अभी अपना रंगीन वोटर आईडी कार्ड जारी करें

Image
इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए जाने वाला वोटर आईडी कार्ड भारत में  सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है| वोटर आईडी कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें आपका नाम,फोटो,घर का एड्रेस और वोटर आईडी नंबर के साथ कुछ दूसरी जानकारियां भी होती है|इलेक्शन कमीशन ने अब रंगीन वोटर आईडी कार्ड जारी करना शुरू किया है, इसका लाभ हर कोई ले सकता है यदि आपके पास पहले से वोटर आईडी कार्ड है तो भी आप उसे रंगीन वोटर आईडी कार्ड में बदलवा सकते हैं और नये वोटर आईडी कार्ड भी रंगीन लिए जा सकते हैं|  आप  अपना रंगीन वोटर आईडी कार्ड आसानी से किसी नजदीकी मित्र पर जाकर जारी करवा सकते हैं या आप घर बैठे भी अपने कंप्यूटर से रंगीन वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं| जरूरी दस्तावेज रंगीन वोटर आईडी कार्ड लेने के लिए आपको  एड्रेस प्रूफ  एज प्रूफ   एक फोटो की आवश्यकता होगी,  आप एड्रेस प्रूफ और एज प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं| अभी अप्लाई करें 1) दिए गए लिंक पर क्लिक करें  Click Here 2) आने वाली स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को पढ़ें और न्यू अकाउंट पर क्ल...

RTGS के संबंध में आरबीआई की यह नई गाइडलाइन जान लीजिए

Image
आरबीआई(RBI-Reserve Bank Of INDIA) ने  दिसंबर 2019 में NEFT( नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर) प्रणाली को 24 घंटे के लिए उपलब्ध करवाया था|  आरटीजीएस अभी महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर बाकी सारे दिन सुबह 7:00 से शाम को  6:00 बजे तक करती है | रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक के बाद गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 14 दिसंबर मध्य रात्रि 12:30 बजे से आरटीजीएस (रियल टाइम ग्रॉस सेटेलमेंट) प्रणाली हफ्ते के सातों दिन 24  घंटे काम करने लगेगी | इससे अब एनईएफटी और आरटीजीएस दोनों  सेवाएं हफ्ते के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी आरटीजीएस की सुविधा को 24 घंटे उपलब्ध कराने के पीछे आरबीआई गवर्नर ने कहा कि इससे डिजिटल भुगतान को सुरक्षित तरीके से बढ़ाने में मदद मिलेगी |  इससे पहले आरबीआई ने वर्ष 2019 में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिए एनईएफटी और आरटीजीएस को शुल्क मुक्त कर दिया था गौरतलब है, कि एनईएफटी 200000 तक के लेन देन में उपयोगी है वही आरटीजीएस से बड़े लेन देन या भुगतान किए जाते हैं |

भारतीय संविधान के जनक बी आर अंबेडकर की पुण्यतिथि विशेष

Image
  भीमराव रामजी आम्बेडकर (14 अप्रैल, 1891 से 6 दिसंबर, 1956)  बीआर अंबेडकर एक कुशल  अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक थे  ये दलित  एवं बौद्ध आंदोलनों के प्रणेता थे इन्होने दलितों के उत्थान के लिए अनेक प्रयास किए साथ ही श्रमिक किसानों एवं महिला वर्ग के अधिकारों का समर्थन भी किया|  यह स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री संविधान के जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माता थे| जन्म   14 अप्रैल 1891 वर्तमान मध्यप्रदेश में  मृत्यु   6 दिसम्बर 1956 (उम्र 65 वर्ष) डॉ॰ आम्बेडकर राष्ट्रीय स्मारक, नयी दिल्ली, भारत.  समाधि स्थल चैत्य भूमि, मुंबई, महाराष्ट्र   पुरस्कार/सम्मान  • बोधिसत्व (1956)  •  भारत रत्न (1990)  • पहले कोलंबियन अहेड ऑफ देअर टाईम (2004)  • द ग्रेटेस्ट इंडियन (2012)   उन्होंने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त की तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे|  1956 ...

अभिप्रेरणा का फल_____________ रोचक कहानी

Image
   अमेरिका की बात हैं. एक युवक को व्यापार में बहुत नुकसान उठाना पड़ा. उसपर बहुत कर्ज चढ़ गया, तमाम जमीन जायदाद गिरवी रखना पड़ी . दोस्तों ने भी मुंह फेर लिया, जाहिर हैं वह बहुत हताश था. कही से कोई राह नहीं सूझ रही थी. आशा की कोई किरण दिखाई न देती थी.  एक दिन वह एक पार्क में बैठा अपनी परिस्थितियो पर चिंता कर रहा था. तभी एक बुजुर्ग वहां पहुंचे. कपड़ो से और चेहरे से वे काफी अमीर लग रहे थे. बुजुर्ग ने चिंता का कारण पूछा तो उसने अपनी सारी कहानी बता दी. बुजुर्ग बोले -” चिंता मत करो. मेरा नाम जॉन डी रॉकफेलर है. मैं तुम्हे नहीं जानता,पर तुम मुझे सच्चे और ईमानदार लग रहे हो. इसलिए मैं तुम्हे दस लाख डॉलर का कर्ज देने को तैयार हूँ.” फिर जेब से चेकबुक निकाल कर उन्होंने रकम दर्ज की और उस व्यक्ति को देते हुए बोले, “नौजवान, आज से ठीक एक साल बाद हम ठीक इसी जगह मिलेंगे. तब तुम मेरा कर्ज चुका देना.” इतना कहकर वो चले गए. युवक चोंक गया .  रॉकफेलर तब अमेरिका के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक थे. युवक को तो भरोसा ही नहीं हो रहा था की उसकी लगभग सारी मुश्किल हल हो गयी. उसके पैरो को पंख लग गये...

क्या समय के साथ फिंगरप्रिंट भी बदल सकते हैं?

Image
  जैसे जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है जन्म से लेकर वृद्धावस्था तक उंगलियों के निशान भी बढ़ते जाते हैं लेकिन उनका आकार और तरीका समय के साथ नहीं बदलता अर्थात फिंगरप्रिंट समय के साथ नहीं बदलते हैं| जैसे जैसे व्यक्ति बढ़ता है वैसे फिंगरप्रिंट भी बढ़ते हैं लेकिन फिंगरप्रिंट का पैटर्न नहीं बदलता फिंगरप्रिंट किसी चोट या आघात, जैसे कट लग जाना घर्षण या त्वचा पर एसिड का गिरना अथवा घाव के कारण अथवा किसी बीमारी के कारण कुछ परिस्थितियों में  खो जाते हैं लेकिन खोए हुए फिंगरप्रिंट कुछ महीनों में वापस बढ़ जाएंगे यह फिंगरप्रिंट बदलते नहीं है लेकिन इन्हें  स्कैन करना और प्रिंट लेना कठिन काम हो जाता है क्योंकि घाव के कारण अंग को चोट पहुंचती है, अंग का आकार विघटित हो जाता है हालांकि कुछ बीमारियों में रोग के उपचार के कारण फिंगरप्रिंट धीरे-धीरे विलुप्त हो जाते हैं लेकिन वह वापस उसी आकार में ढल जाते हैं किंतु उन्हें फिर से उसी आकार में प्रिंट रूप में प्राप्त  करना कठिन हो सकता है|  आजकल फिंगरप्रिंट का महत्व बढ़ गया है अपराध जगत में अपराधी को पकड़ना हो, किसी व्यक्ति का पता लगाना हो अथवा...

हैदराबाद नगर निकाय चुनाव भाजपा का प्रयोग कितना सफल

Image
  तेलंगाना हैदराबाद नगर निकाय चुनाव मैं शुक्रवार को आए परिणाम में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया तथा भाजपा दक्षिण में अपने जनाधार को जुटाने के पहले प्रयोग में सफल रही| हैदराबाद नगर निकाय चुनाव में 150 में से 48 सीटे जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी भाजपा ने तेलंगाना राष्ट्र समिति(TRS) को कड़ी चुनौती दी| हालांकि टीआरएस सबसे बड़ी पार्टी बन कर जरूर उभरी है लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है साथ ही ओवैसी की पार्टी मैं लगभग अपना पिछला प्रदर्शन दोहरा कर तीसरा नंबर हासिल किया जबकि इन चुनावों में कांग्रेस कुछ खास नहीं कर पाई कांग्रेस ने तेलंगाना राज्य बनने के बाद आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अपना जनाधार लगातार खोया है जबकि एक समय ऐसा था कि आंध्र प्रदेश में कांग्रेस की तूती बोलती थी | भाजपा ने इस नगर निकाय चुनाव को एक प्रयोग के रूप में लिया जो दक्षिण में चुनाव से पहले दक्षिण की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है, भाजपा ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए अपने पूरे शीर्ष नेतृत्व को इस चुनाव में लगा दिया था जिसका फायदा भी भाजपा को होता हुआ दिख रहा है और भाजपा का दक्षि...