2020 राजस्थान पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव परिणाम Rajasthan Panchayat & Jila Parishad Election 2020
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस पंचायत समिति और जिला परिषद दोनों की चुनावों में खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। वहीं सत्ताधारी दल के कांग्रेस पार्टी के कई दिग्गजों को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा। कांग्रेस की जीत की दावेदारी पेश करने वाले कई मंत्री भी पंचायत की परीक्षा में फेल हो गए। भाजपा ने 1836 सीटे जीती पंचायती राज चुनाव में वहीं कांग्रेस ने 1718 सीटों पर जीत हासिल की | बीजेपी को मिली बढ़त पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान की जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत काे वजह बताई् ,ज्ञात हो की राजस्थान के 21 जिलों में 4371 पंचायत समिति सदस्यों के लिए चुनाव हुआ था। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में 23 नवंबर, 27 नवंबर, एक दिसंबर और पांच दिसंबर को मतदान हुआ था। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 10 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख के लिये 11 दिसंबर को चुनाव होंगे। पंचायत चुनाव का परिणाम 21 जिलों में मतदान हुए थे। 21 जिलों के 4051 पंचायत समिति सदस्यों के घोषित हुए हैं अब तक, परिणाम में कांग्रेस ने 1852 सीटों पर जीत हासिल की, ...